18–25 साल में बाल झड़ना क्यों शुरू हो जाता है? कारण और आसान समाधान.

    मैंने देखा है की 18–25 साल में बाल झड़ना आजकल बहुत common हो गया है। पहले ये उम्र स्टाइल बनाने की होती थी, लेकिन अब इस उम्र में लड़के हेयरलाइन को लेकर ज्यादा परेशान दिखते हैं। अगर तुम भी इसी उम्र में हो और बाल झड़ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है — लेकिन इसे हल्के में लेना भी सही नहीं है।


मैं Navsari में सैलून का काम करता हूँ और रोज़ अलग-अलग उम्र के लोगों से मिलता हूँ। पिछले कुछ सालों में 18–25 age के लड़कों में हेयरफॉल का issue सच में बढ़ा है। और ज्यादातर मामलों में वजह वही 3–4 चीज़ें निकलती हैं।

18-25 saal me hair fall ke karan aur sahi samadhan


1️⃣ लाइफस्टाइल गड़बड़

सीधी बात — नींद कम, मोबाइल ज्यादा देखते हो 

रात 1–2 बजे तक रील्स

सुबह लेट उठना

जंक फूड

पानी कम


तुम्हें लगता है ऊपर वाला काम करके ख़ुद को शाना समजो गे तो , क्या होगा लेकिन बाल भी शरीर का हिस्सा हैं। अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा तो बाल कैसे टिकेंगे?


जो लड़के टाइम से सोते हैं, पानी ज्यादा पीते हैं और खाना हेल्थी खाते हैं — उनके बाल comparatively बेहतर रहते हैं। ये मैंने खुद देखा है।


2️⃣ स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग

इस उम्र में टेंशन अजीब सिरदर्द है ।

एग्जाम

करियर

रिलेशनशिप

जॉब का दबाव


जब स्ट्रेस बढ़ता है तो उसका असर हार्मोन्स पर पड़ता है। इससे बालों की जड़ कमजोर हो सकती है। कई बार अचानक ज्यादा बाल गिरना भी स्ट्रेस की वजह से होता है।


3️⃣ जेनेटिक्स (परिवार से मिला असर)

अगर घर में पप्पा या दादा के बाल जल्दी कम हुए थे, तो संभावना रहती है कि तुम्हारे साथ भी ऐसा हो। इसे पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन सही देखभाल से इसकी रफ्तार धीमी की जा सकती है।


4️⃣ ज्यादा केमिकल और प्रोडक्ट्स


आजकल हर हफ्ते नया हेयर प्रोडक्ट ट्राय करने का ट्रेंड है।

रोज़ शैम्पू

स्ट्रॉन्ग जेल

बार-बार हेयर कलर

सस्ते केमिकल वाले प्रोडक्ट


ये सब धीरे-धीरे जड़ों को कमजोर कर सकते हैं। बालों को रोज़ एक्सपेरिमेंट किए जाने वाला चूहा मत बनाओ।

 

अभी कूच दिन पहले की बात है एक लड़का आया था जो मेरी दुकान के पास में ही रहता है आके बोलता है भाई बाल तो देख कितना आगे से ख़ाली हो गया , मैंने बोला तुजे वैक्स लगाना , हेयर स्प्रे उसे करना और सस्ते और ख़ुश्बू वाले शैम्पू लगाना अच्छा लगता था ना ये उसी का नतीजा है , फिर मैंने उसे नीचे दी हुई टिप्स दी , अब जाके उसको बाल अच्छे लग रहे है ।


क्या करें? आसान और काम की बातें

✔ हफ्ते में 2–3 बार ही शैम्पू करें

✔ गुनगुने पानी से सिर धोएं

✔ डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं (दाल, अंडा, पनीर)

✔ रोज़ 8–10 गिलास पानी पिएं

✔ 7 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें

✔ हफ्ते में 1 बार हल्की तेल मालिश


अगर 5–6 महीने से लगातार बाल पतले हो रहे हैं, तो किसी अच्छे dermatologist से मिलना बेहतर रहेगा।


लड़के सबसे ज्यादा कौन सी गलतियां करते हैं?

रोज़ शैम्पू करना

इंटरनेट देखकर कोई भी तेल लगा लेना

सप्लीमेंट बिना जानकारी के लेना

नींद पूरी न करना

स्ट्रेस को ignore करना


इनमें से आधी गलतियां भी बंद कर दो, तो फर्क दिख सकता है।


आखिरी बात


18–25 की उम्र में बाल झड़ना end नहीं है, warning है।

ये signal है कि शरीर को थोड़ा ध्यान चाहिए।


स्टाइल बाद में भी बन जाएगी,

लेकिन जड़ कमजोर हो गई तो फिर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।


आज थोड़ा discipline रखोगे तो कल mirror देखकर tension नहीं होगी।





Post a Comment

0 Comments