Mobile Radiation से Hair Fall होता है या नहीं?

भाई, कहीं मोबाइल की वजह से तो मेरे बाल नहीं झड़ रहे?

 

mobile radiation aur hair fall ka sach


अगर यह सवाल आपके मन में भी कभी आया है, तो आप अकेले नहीं हैं। आजकल salon में आने वाले बहुत से लोग यही पूछते हैं। दिनभर मोबाइल हाथ में रहता है  कभी Instagram कभी WhatsApp कभी YouTube फिर जब कंघी में ज्यादा बाल दिखते हैं तो सबसे पहले शक मोबाइल पर ही जाता है।


तो आज हम इसी सवाल का साफ-साफ जवाब ढूंढते हैं:


mobile se hair fall hota hai ya nahi?

और क्या सच में mobile radiation se hair fall हो सकता है?


इस article में हम इसे simple भाषा में, science मदद से और मेरे   salon experience दोनों के आधार पर समझेंगे।

Mobile Radiation आखिर होती क्या है?

जब भी आप मोबाइल से कॉल करते हैं, इंटरनेट चलाते हैं या वीडियो देखते हैं, तब आपका फोन एक तरह की ऊर्जा छोड़ता है जिसे रेडियो फ्रीक्वेंसी विकिरण (Radio Frequency Radiation) कहा जाता है।


यह एक प्रकार की विद्युत-चुंबकीय ऊर्जा होती है जो signal भेजने और receive करने के लिए इस्तेमाल होती है।


अब यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है वैज्ञानिक इस radiation को non-ionizing radiation कहते हैं।


इसका मतलब:

यह X-ray या gamma rays जितनी खतरनाक नहीं होती

यह DNA को सीधे नुकसान नहीं पहुंचाती

इसका असर आम तौर पर बहुत हल्का होता है


इसलिए सामान्य इस्तेमाल में मोबाइल से निकलने वाला विकिरण बहुत कम स्तर का होता है। 

तो क्या Mobile Radiation से Hair Fall होता है?

सीधी भाषा में जवाब दें तो अभी तक कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि mobile radiation se hair fall सीधे होता है।


कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और शोधों ने यह पाया है कि मोबाइल का विकिरण बालों की जड़ों को सीधे नुकसान पहुंचाता है — ऐसा अभी साबित नहीं हुआ है।


लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं होती। असल समस्या radiation नहीं बल्कि mobile use करने की आदतें हो सकती हैं।


यही वजह है कि कई बार लोग महसूस करते हैं कि mobile se hair fall hota hai ya nahi, क्योंकि उनकी lifestyle मोबाइल की वजह से बदल जाती है।


मेरे Salon Experience कि बात करूँ तो  Customers सबसे ज्यादा क्या पूछते हैं?Salon में काम करते हुए एक चीज बार-बार सुनने को मिलती है।बहुत से customers कहते हैं:

मैं दिनभर मोबाइल इस्तेमाल करता हूँ, क्या इसी वजह से बाल झड़ रहे हैं? में उन्हें हमेशा समझाता  हूँ  कि मोबाइल का radiation इतना शक्तिशाली नहीं होता कि सीधे बाल गिरा दे।


लेकिन मोबाइल की वजह से कुछ indirect problems जरूर हो सकती हैं जो hair fall बढ़ा ने तक का खतरा बढ़ जाता है 


Mobile Use की वो आदतें जो Hair Fall बढ़ा सकती हैं

1. देर रात तक मोबाइल चलाना


आजकल बहुत लोग रात को देर तक फोन चलाते रहते हैं।

Instagram scroll

reels

videos

इससे नींद कम हो जाती है।कम नींद से शरीर में stress hormone (cortisol) बढ़ जाता है और यह बालों की growth cycle को प्रभावित कर सकता है।


2. Stress और Screen Addiction


लगातार मोबाइल पर रहने से दिमाग को आराम नहीं मिलता।जब stress बढ़ता है तो कई लोगों में Telogen Effluvium नाम की condition हो सकती है जिसमें अचानक ज्यादा बाल झड़ने लगते हैं।


3. गर्दन झुकाकर मोबाइल देखना


घंटों मोबाइल देखने से लोग सिर नीचे झुकाकर बैठते हैं।इसे आजकल Text Neck posture भी कहा जाता है।

इससे सिर और गर्दन की blood circulation प्रभावित हो सकती है और लंबे समय में बालों की जड़ों तक पोषण कम पहुंच सकता है।


4. Scalp में पसीना और गंदगी


जब फोन लंबे समय तक कान के पास रहता है तो उस हिस्से में गर्मी और पसीना बढ़ सकता है।अगर scalp साफ न रखी जाए तो:

dandruff

scalp irritation

hair fall

जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।


📖 यह भी पढ़ें:

बाल झड़ने के 7 बड़े कारण


Mobile Use करने वालों के लिए Hair Care Tips


अगर आप रोज़ काफी समय मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, तो इन आसान आदतों को अपनाएं।


1. Screen Time कम करें


हर 40-45 मिनट में कम से कम 10 मिनट का break लें।इससे आंखों और दिमाग के साथ-साथ शरीर को भी आराम मिलता है।


2. Earphones का इस्तेमाल करें


लंबी कॉल के दौरान फोन को सिर से चिपकाकर रखने के बजाय earphones का उपयोग करना बेहतर होता है। लेकिन ईयरफोन भी आधे घंटे ज़्यादा नहीं वरना कानों को भी भारी नुकसान पोहचता है तेज गाने बिल्कुल ना सुने ईयरफोन में। 

इससे scalp पर गर्मी कम पड़ती है।


3. सही नींद लें


कम से कम 8 घंटे की नींद बालों की growth के लिए बहुत जरूरी है।रात देर तक फोन देखने की आदत धीरे-धीरे hair fall को बढ़ा सकती है।


4. Scalp Massage करें


हफ्ते में 2 बार हल्की तेल मालिश करने से:

blood circulation बेहतर होता है

बालों की जड़ें मजबूत होती हैं


5. सही Shampoo चुनें


अगर scalp साफ नहीं रहती तो hair fall बढ़ सकता है।इसलिए mild और gentle shampoo का उपयोग करना अच्छा रहता है।

mobile use ki wajah se hair fall badhne ki aadatein

 यह भी पढ़ें:

₹200 के अंदर 5 Best Shampoo जो hair fall कम करने में मदद करते हैं


Mobile Radiation और Hair Fall: Final Verdict


अब सबसे जरूरी बात Mobile radiation se hair fall होने का कोई पक्का वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक नहीं मिला है।


लेकिन मोबाइल से जुड़ी कुछ आदतें जैसे:

देर रात तक जागना

stress

खराब diet

scalp hygiene की कमी


ये सभी hair fall को जरूर बढ़ा सकते हैं , इसलिए मोबाइल से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सही lifestyle अपनाना ज्यादा जरूरी है।


Conclusion


अगर कोई आपसे पूछे:

“mobile se hair fall hota hai ya nahi?”तो आप साफ कह सकते हैं:

मोबाइल का radiation सीधे बाल नहीं गिराता, लेकिन मोबाइल की गलत आदतें बालों को नुकसान जरूर पहुंचा सकती हैं।


बालों का झड़ना कई कारणों से होता है जैसे:

genetics

stress

diet

hormonal changes


अगर hair fall ज्यादा हो रहा है तो किसी dermatologist या hair expert से सलाह लेना बेहतर होता है।


और हाँ ,फोन जरूरी है, लेकिन बाल भी उतने ही जरूरी हैं।इसलिए mobile और health के बीच balance बनाकर चलना ही सबसे समझदारी है दोस्तों अब आपका कोई विचार हो तो या सवाल हो तो कमेंट में पूछ सकते है ।


Post a Comment

0 Comments