मेरा भाई जब भी तुम सुबह उठते हो , अंगड़ाई ली और सिर में हाथ मारा और वैसे ही हाथ में दो चार बाल क्या आगये वो अब समझ लेते है की शायद अब उनके बाल जल्दी ही खत्म होने वाले हैं।लेकिन सच यह है कि हर दिन कुछ बाल झड़ना बिल्कुल normal है। जिसके बारे हमे 5 rupay की भी जागरूकता नहीं है ।
असल सवाल यह है कि
रोज कितने बाल झड़ना सामान्य माना जाता है?और कब hair fall सच में चिंता की बात बन जाता है?इस article में हम इसे बहुत आसान भाषा में समझेंगे।
रोज कितने बाल झड़ना Normal है?
Hair experts और बालों के डॉक्टर dermatologists के अनुसार रोज 50 से 100 बाल झड़ना बिल्कुल normal माना जाता है।
कुछ लोगों में यह संख्या 120–150 तक भी हो सकती है और फिर भी यह चिंता की बात नहीं होती।इसका कारण यह है कि हमारे सिर पर लगभग 1 लाख से 1.5 लाख बाल होते हैं और ये सभी एक cycle में काम करते हैं।
बालों का जीवन 3 stages में चलता है:
1. ग्रोथ फेस
यह वह stage है जब बाल तेजी से बढ़ते हैं।
यह phase लगभग 2 से 6 साल तक चल सकता है।
2. ट्रांजीशन फेस
इस समय बाल बढ़ना बंद कर देते हैं और follicles आराम की तैयारी करते हैं।
यह phase लगभग 2–3 हफ्ते चलता है।
3. रेस्त फेस
इस stage में बाल कुछ समय आराम करते हैं और फिर धीरे-धीरे झड़ जाते हैं, इसके बाद उसी जगह नया बाल उगना शुरू हो जाता है।इसी कारण थोड़े बाल झड़ना बिल्कुल normal है।
Hair Fall कब चिंता की बात बन जाता है?
अगर बाल झड़ने की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाए और लंबे समय तक जारी रहे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
इन संकेतों पर ध्यान दें:
• रोज 150 से ज्यादा बाल झड़ना
• सिर पर खाली जगह या patches दिखना
• बालों का volume अचानक कम हो जाना
• माथा पीछे की तरफ जाना
• Ponytail या चोटी पहले से पतली हो जाना
• बाल झड़ने के साथ scalp में दर्द या जलन होना
अगर ऐसा हो रहा है तो किसी dermatologist से सलाह लेना बेहतर होता है।
ज्यादा Hair Fall होने के मुख्य कारण
बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
1. पोषण की कमी
जब शरीर को जरूरी nutrients नहीं मिलते तो बाल कमजोर होने लगते हैं।
मुख्य कमी:
• Iron
• Protein
• Vitamin D
• Vitamin B12
• Zinc
इसी वजह से कई लोगों में diet सुधारने से ही hair fall कम हो जाता है।
2. ज्यादा Stress
आजकल की भागती भगाती life में stress बहुत common सा हो गया है।
ज़्यादा टेंशन के कारण Telogen Effluvium नाम की स्थिति हो सकती है जिसमें अचानक बहुत बाल झड़ने लगते हैं।
अच्छी बात यह है कि stress कम होने पर बाल फिर से उग सकते हैं। बस टेंशन वाली बात ये है की लोग टेंशन ना लेने के बारे में सोचते ही नहीं ।
3. Hormonal Changes
Hormones का असर बालों पर बहुत पड़ता है।
जैसे:
• Pregnancy के बाद hair fall
• Thyroid की समस्या
• PCOS
इन स्थितियों में बाल झड़ना आम बात है।
4. Genetics (परिवार से मिलने वाली समस्या)
अगर आपके परिवार पप्पा , नाना , दादा में किसी को early baldness है तो आपको भी यह समस्या हो सकती है।लेकिन अगर जरूरी खोरक पोषण वाले ले तो और बॉडी को अच्छे से मेंटेन करके रखें तो ये प्रोसेस धीमा ही सकता है , जल्दी टकला होने को ,Androgenetic Alopecia कहा जाता है।
5. Chemical Treatments
बार-बार ये चीजें करने से बाल कमजोर हो जाते हैं:
• Hair color
• Straightening
• Rebonding
• Hair dryer या straightener
कभी कभी घटिया और सस्ती क्वालिटी चीजे भी बालों को भारी नुकसान देती है
6. Tight Hairstyles
अगर रोज tight ponytail, bun या braid बनाते हैं तो बालों की जड़ों पर दबाव पड़ता है।
इसे Traction Alopecia कहा जाता है।
Hair Fall कम करने के आसान Tips:
अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन बातों पर ध्यान दें।
सही खान-पान रखें
• Protein लें — दाल, अंडे, पनीर
• Iron लें — पालक, चुकंदर, गुड़
• Vitamin C — नींबू, आंवला
• खूब पानी पिएं
बालों की सही देखभाल करें
• गीले बालों में जोर से कंघी न करें
• बहुत tight hairstyle न बनाएं
• हफ्ते में 1–2 बार coconut oil या castor oil से मालिश करें
• mild shampoo का इस्तेमाल kare
Lifestyle सुधारें
• रोज 7–8 घंटे की नींद लें
• नियमित exercise करें
• stress कम करने की कोशिश करें
• smoking और alcohol से बचें
ख़ुद के लिए ना सही माँ , पापा के लिए तो कर ही सकते हो ।
FAQ – आपके दिल में आने वाले सवाल
क्या नहाते समय ज्यादा बाल झड़ना normal है?
:हां, यह normal है।जो बाल पहले से loose होते हैं वे shampoo करते समय एक साथ निकल जाते हैं।
क्या तेल लगाने से hair fall रुक जाता है?
:तेल scalp को nourishment देता है और blood circulation बढ़ाता है, लेकिन अगर hair fall का कारण medical है तो doctor की सलाह जरूरी होती है।
बाल झड़ने के बाद वापस आने में कितना समय लगता है?
:अगर hair fall temporary कारणों से हुआ है तो आमतौर पर 3 से 6 महीने में नए बाल उगने लगते हैं।
क्या बच्चों में भी hair fall normal है?
:हां, थोड़ा hair fall बच्चों में भी normal है।
लेकिन अगर patches दिखें तो doctor को दिखाना चाहिए।
मेरी सलाह
दिल से तुम्हें बताता हूँ मानलो रोज़ कुछ ना कुछ बाल टूटते ही है इसमें डर ने की बात नहीं है ,
लेकिन अगर:
• बहुत ज्यादा बाल गिर रहे हैं
• scalp दिखने लगा है
• लंबे समय से hair fall जारी है
तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सही diet, सही lifestyle और सही care से अधिकतर लोगों में hair fall को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

0 Comments