Shampoo खरीदना आजकल relationship choose करने जैसा हो गया है।
शुरुआत में हर brand perfect लगता है Bottle shiny है, claims dangerous level के हैं, और advertisement देखकर लगता है बस यही वो product है जो बालों को असली मजबूती देगा
दो हफ्ते बाद?
Hair fall वही रहा Scalp dry वही Dandruff वही Bathroom shelf पर एक और आधी इस्तेमाल हुई bottle permanently decorate होने लगती है।
Modern hair care industry ने लोगों को इतना confuse कर दिया है कि आधे लोग shampoo scalp के लिए नहीं marketing देखकर खरीदते हैं। Onion power, keratin repair, rice water miracle, volcanic ash detox ऐसा लगता है जैसे shampoo नहीं, Avengers assemble हो रहे हों। लेकिन फिर भी बाल पतले हो रहे हैं, scalp sensitive हो रही है, hair fall बढ़ रहा है।
यही reason है कि लोग धीरे-धीरे Ayurvedic hair care की तरफ वापस जा रहे हैं।
और honestly इसमें solid logic है
पुराने ज़माने में imported shampoo नहीं था फिर भी लोगों के बाल लंबे, thick और healthy होते थे आज products 500 तरह के हैं और scalp problems उससे भी ज़्यादा कुछ तो गड़बड़ है।
इस article में हम आपको ये चीजे बताए गे
• Chemical shampoos scalp के साथ actually क्या करते हैं
• रीठा, शिकाकाई, आंवला, मेथी, नीम का real science
• 4 अलग-अलग hair types के लिए homemade Ayurvedic shampoo recipes
• Transition period क्या होता है और घबराना क्यों नहीं चाहिए
• Common mistakes जो results बर्बाद करती हैं
• Honest comparison homemade vs market shampoo का
बाथरूम Shelf पर 12 तरह की हेयर फॉल रोकने के लिए Bottles हैं फिर भी बाल झड़ रहे हैं क्यों?
किसी के bathroom में 4 shampoos हैं। एक volume boost के लिए, एक frizz control के लिए, एक hair fall के लिए और एक deep nourishment के लिए। यह सब अलग़ -अलग़ brands के हैं इनके अलावा 2 conditioners, एक hair mask और एक detox serum भी है इसके बावजूद बाल फिर भी झड़ रहे हैं😂यह situation funny नहीं है यह आजकल बहुत common है।
Problem यह है कि लोग products की quantity बढ़ा रहे हैं लेकिन scalp की actual ज़रूरत समझना भूल गए हैं।
👉 Hair Fall Ka Asli Reason Kya Hai
SLS और Parabens बालों के साथ क्या करते हैं?
Sodium Lauryl Sulfate (SLS) और Sodium Laureth Sulfate (SLES) यही दो ingredients ज़्यादातर commercial shampoos में foam के लिए जिम्मेदार होते हैं।Science यह कहती है:
SLS एक harsh surfactant है यह dirt और oil के साथ-साथ scalp की natural protective oil layer को भी aggressively remove कर देता है जिस से Scalp dry होती है Body घबराकर overcorrect करती है और extra oil produce करने लगती है। अब तुम भी ज़्यादा shampoo करते हो फिर और ज़्यादा dryness होने लगता है यह cycle बंद नहीं होता एक रफ़्तार पकड़ लेता है
Parabens (methylparaben, propylparaben) preservatives हैं। कुछ studies इनके hormonal disruption से possible connection की बात करती हैं।
Artificial fragrance fragrance label के पीछे कभी-कभी 50 से ज़्यादा different chemicals हो सकते हैं। Sensitive scalp वालों के लिए यह बड़ा trigger हो सकता है।
Silicone Shampoo का “Shiny Trap” क्या है?
Dimethicone और Cyclomethicone जैसे silicones शampoo में इसलिए होते हैं क्योंकि ये बालों को instantly smooth और shiny feel देते हैं।लेकिन यहाँ catch है।
Silicones hair shaft पर एक coating बनाते हैं। शुरुआत में बाल silky लगते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह coating buildup बनाती है। Hair follicles पर load बढ़ता है Scalp को proper breathe करने में दिक्कत होती है और ultimately बाल heavy और limp feel होने लगते हैं।
यह exactly वैसा ही है जैसे face पर thick foundation लगाते जाओ बिना properly remove किए।
Ayurvedic Shampoo इससे अलग कैसे है?
Ayurvedic shampoo का fundamental approach अलग है।यह scalp को clean करता है strip नहीं
इसमें natural surfactants (जैसे रीठे के saponins) होते हैं जो dirt और excess oil remove करते हैं लेकिन scalp की natural moisture balance को destroy नहीं करते।
और सबसे बड़ा फायदा — transparency। तुम्हें पता है उसमें क्या है। कोई mystery chemical experiment नहीं चल रहा।
👉 Sulfate Free Shampoo Guide Hindi
👉 Natural Hair Care Routine For Beginners
Ayurvedic Ingredients का Science सिर्फ दादी का नुस्खा नहीं, Research भी है
बहुत सारे लोग Ayurvedic ingredients को dismiss करते हैं ये कह कर के यह तो बस पुरानी बातें हैं।लेकिन modern research इन ingredients को seriously लेती है आओ देखते हैं science क्या कहती है।
अरिथा Natural Shampoo का असली Hero
Botanical name: Sapindus mukorossiCommon name: Soap Nut / Wash Nut
अरिथा Ayurvedic shampoo का backbone है।

Science:
अरीठे में Saponins होते हैं naturally occurring glycosides जो water के साथ react करके mild foam बनाते हैं Saponins की HLB (Hydrophilic-Lipophilic Balance) value उन्हें gentle surfactant बनाती है। यह dirt और excess sebum को lift करते हैं लेकिन scalp को aggressively strip नहीं करते।
Key benefits:
• Scalp का pH 4.5-5.5 range में maintain रहता है जो hair cuticle के लिए ideal है
• Antifungal properties Malassezia (dandruff-causing fungus) को control करने में effective पाया गया है
• Anti-inflammatory compounds जो scalp irritation कम करते हैं
Practical tip: अरीठे के बीज निकालकर use करो। बीजों में astringent compounds होते हैं जो scalp को over-dry कर सकते हैं और एक warning कुछ लोग सोचते हैं ज़्यादा अरिथा ज़्यादा clean स्केल करता है लेकिन नहीं भाई Balance रख Shampoo बना रहे हो industrial floor cleaner नहीं।
👉 hair wash करने का सही तरीका
शिकाकाई pH Balance वाला Natural Conditioner
Botanical name: Acacia concinnaMeaning: बालों के लिए फल नाम में ही सब है जो चाहिए
Science:
शिकाकाई का natural pH 4.5 से 5.5 होता है जो human scalp के natural pH से match करता है।
यह important क्यों है?
जब shampoo scalp के pH को disturb करता है, तो hair cuticle बाहरी protective layer open हो जाती है। इससे बाल rough, frizzy और damage-prone हो जाते हैं। शिकाकाई cuticle को flat रखता है इसीलिए बाल soft और shiny feel होते हैं।
Key compounds: Vitamins A, C, D और K जो hair follicles को nourish करते हैं।
Key benefits:
• Natural detangling conditioner जैसा effect
• Hair cuticle smooth रखता है
• Scalp की acid mantle protect करता है
अगर कभी harsh shampoo use करने के बाद बाल ऐसे feel हुए हों जैसे बिजली का तार छू लिया हो तो समझ लो तुम्हारी life में शिकाकाई की कमी थी।
आंवला Hair Roots का Vitamin C Bodyguard
Botanical name: Phyllanthus emblicaAyurvedic name: Amalaki (Rasayana herb rejuvenating)
Science:
एक fresh आंवले में approximately 600-700 mg Vitamin C होता है। यह एक orange से लगभग 20 गुना ज़्यादा है।
Vitamin C collagen synthesis के लिए essential है। Collagen वही protein है जो hair follicles की structural integrity maintain करता है।
इसके अलावा आंवले में Gallic acid, Ellagic acid, Chebulinic acid और Tannins होते हैं सब powerful antioxidants।
Biggest claim DHT connection:
कुछ studies suggest करती हैं कि आंवले के compounds 5-alpha reductase enzyme को partially inhibit कर सकते हैं। यही enzyme testosterone को DHT में convert करता है और DHT hair follicle miniaturization का main culprit है।
लेकिन एक honest disclaimer:
आंवला baldness magically reverse नहीं करेगा लेकिन scalp health और follicle nourishment में genuinely helpful हो सकता है।
Pro tip: Dried आंवला powder fresh से ज़्यादा potent होता है क्योंकि drying process tannins concentrate करती है।
👉मुल्तानी मिट्टी से scalp क्लीन कैसे करे
मेथी Weak बालों का Protein Shake
Botanical name: Trigonella foenum-graecumGym वाले सिर्फ muscles के लिए protein सोचते हैं।
लेकिन याद रहे बाल भी basically keratin protein ही होते हैं।
Science:
मेथी में Lecithin होता है जो hair shaft को moisturize और strengthen करता है। Nicotinic acid (Vitamin B3) scalp में blood circulation improve करता है मतलब follicles को ज़्यादा nutrients मिलते हैं।
इसके अलावा मेथी में phytoestrogens होते हैं जो hormonal hair thinning में helpful हो सकते हैं।
Bonus: मेथी की slippery texture detangling में help करती है।
अगर बाल हर wash के बाद ऐसे टूटते हैं जैसे trust टूटता है किसी ने promise तोड़ा हो तो मेथी useful हो सकती है।
👉धनिया से हेयर फॉल रोक सकते है क्या?
नीम Scalp का 24/7 Security Guard
Botanical name: Azadi rachta indicaAyurvedic title: Sarva Roga Nivarini सभी बीमारियों का उपचार
Science:
नीम में Nimbin, Nimbidin, Azadirachtin और Gedunin होते हैं।
• Antifungal: Malassezia fungus (dandruff का मुख्य कारण) के खिलाफ clinically effective पाया गया है
• Antibacterial: Scalp infections को control करता है
• Anti-inflammatory: Scalp की redness और itching कम करता है
• Sebum regulation: Oily scalp पर sebum production normalize करने में helpful
Warning: ज़्यादा नीम मत डालो Scalp को bitter science experiment नहीं बनाना है।
एलोवेरा Moisture Lock करने वाला Silent Worker
Botanical name: Aloe barbadensis millerएलोवेरा शायद सबसे underrated hair care ingredient है।
Science:
एलोवेरा gel में Acemannan (polysaccharide) होता है जो hair shaft में moisture bind करता है। इसका pH (4.5) scalp के naturally acidic pH से match करता है।
Key benefits:
• Scalp की micro-inflammation कम करता है
• Hair follicles में oxygen और nutrients की supply बेहतर करता है
• Itchy scalp को soothe करता है
• Dry hair को hydrate करता है बिना greasy feel के
भृंगराज जिसे लोग भूल जाते हैं लेकिन Science नहीं भूलता
Botanical name: Eclipta albaAyurvedic title: Kesha Raj बालों का राजा
यह ingredient बहुत कम लोग homemade shampoo में add करते हैं। लेकिन यह शायद सबसे powerful है।
Science:
भृंगराज में Wedelolactone और Ecliptine होते हैं।
Studies में पाया गया है कि भृंगराज:
• Hair follicles को anlagen phase (growth phase) में लंबे समय तक रखने में help कर सकता है
• Scalp blood circulation improve करता है
• Anti-inflammatory properties से scalp को calm रखता है
कैसे add करें: 1 चम्मच भृंगराज powder को basic recipe में add करो बस।
घर पर Ayurvedic Shampoo कैसे बनाएं 4 Complete Recipes
अब आते हैं सबसे practical section पर।Recipe 1: Classic Base Shampoo (Beginners के लिए)
सामग्री:• 8-10 रीठा (बीज निकाले हुए)
• 2 बड़े चम्मच शिकाकाई powder
• 2 बड़े चम्मच सूखा आंवला powder
• 4 glass पानी
तरीका:
1. रात को सभी ingredients पानी में भिगो दो
2. सुबह medium flame पर 25 मिनट उबालो
3. Liquid dark brown हो जाए गैस बंद करो
4. ठंडा होने पर हाथों से mash करो
5. छलनी से छानो shampoo ready
Storage: Fridge में 5-7 दिन
Market shampoo जैसा thick नहीं होगा। यही proof है कि इसमें कोई artificial thickener नहीं है।
Recipe 2: Protein Boost Shampoo (Damaged/Weak Hair के लिए)
सामग्री:• Classic recipe के सभी ingredients
• 2 बड़े चम्मच मेथी seeds (रात भर भिगोई हुई)
• 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा gel (cooling के बाद add करना)
• 1 चम्मच भृंगराज powder (optional लेकिन recommended)
तरीका:
मेथी को बाकी ingredients के साथ उबालो। Mixture ठंडा होने के बाद एलोवेरा add करो उबालते समय नहीं, नहीं तो nutrients नष्ट हो जाते हैं।
क्यों काम करती है: मेथी keratin को strengthen करती है, एलोवेरा moisture lock करता है, भृंगराज follicles को nourish करता है।
Storage: Fridge में 4-5 दिन
Recipe 3: Anti-Dandruff Power Mix (Dandruff वालों के लिए)
सामग्री:• Classic recipe के ingredients
• 15-20 नीम के पत्ते या 1.5 चम्मच नीम powder
• 2 बड़े चम्मच मेथी seeds
• 1 चम्मच आंवला powder extra
तरीका:
नीम और मेथी को बाकी ingredients के साथ उबालो। बाकी process same।
Science यहाँ: नीम का Nimbidin Malassezia fungus को target करता है, मेथी scalp को soothe करती है, आंवला inflammation कम करता है।
एक honest note: सिर्फ shampoo से dandruff solve नहीं होगा अगर pillow cover 2 महीने से नहीं धुला। Hygiene भी matter करती है।
Storage: Fridge में 5-7 दिन
👉 Dandruff Ka Permanent Solution Hindi
Recipe 4: Moisture-Rich Shampoo (Dry/Curly Hair के लिए)
सामग्री:• Classic recipe के ingredients
• 2 बड़े चम्मच coconut milk
• 1.5 बड़े चम्मच एलोवेरा gel
• 1 चम्मच शहद (natural humectant)
तरीका:
Base recipe बनाओ पूरी तरह ठंडा होने के बाद coconut milk, एलोवेरा और शहद add करो।
क्यों: Coconut milk में Lauric acid है जो hair shaft में penetrate करता है। शहद natural humectant है जो air से moisture attract करता है।
Important: यह version सबसे जल्दी खराब होता है।
Storage: Fridge में maximum 3 दिन
Hair Type के हिसाब से Smart Customization Guide
|Hair Type | ज़रूर Add करो |. Avoid करो |Oily Scalp हो तो नीम aur extra अरीठा Coconut milk, शहद से दूर
Dry Hair एलोवेरा हो तो coconut milk + शहद|Extra अरीठा को अवॉयड करो
Dandruff हो तो नीम + मेथी combo यूज करो Artificial oils से सुर रहो
Weak/Thinning हो तो मेथी + भृंगराज + आंवला |Over-washing से बचो
Normal हेयर हो तो Classic recipe। ज़रूरत से ज़्यादा experiment मत करो
Curly/Frizzy हो तो शिकाकाई extra + एलोवेरा |Hot water rinse से बचेगे तो ही अच्छा है
Oily Scalp वालों के लिए क्या करें?
Oily scalp का मतलब रोज़ 3 बार shampoo करना नहीं होता।यह सबसे common mistake है जितना ज़्यादा wash करोगे, उतना ज़्यादा scalp oil produce करेगी यह body का defense mechanism है।
Neem + अरीठा combination oily scalp के लिए ideal है। Week में 2-3 बार काफी है।
ड्राई Hair वाले क्या Add करें?
Dry hair वालों को lukewarm या ठंडे पानी से wash करना चाहिए। Hot water scalp को और dry करता है।Coconut milk और एलोवेरा का combination moisture देता है। Wash के बाद थोड़ा argan oil या coconut oil लगाने से और better results मिलते हैं।
👉 scalp detox क्या होता है कैसे करे
Dandruff वालों के लिए Winning Combination
नीम ,मेथी, आंवला यह तीनों मिलकर dandruff के against powerful combination बनाते हैं।नीम fungus को target करता है, मेथी scalp को soothe करती है, आंवला inflammation कम करता है।
लेकिन consistency ज़रूरी है। एक बार use करके result expect करना यह mature thinking नहीं है।
👉 Dandruff Kyu Hota Hai — Complete Science
Transition Period पहले 3 हफ्ते बाल “Weird” क्यों Feel होते हैं?
जब तुम chemical shampoo से Ayurvedic shampoo switch करते हो, तो scalp को adjust होने में समय लगता है।इसे “Transition Period” कहते हैं।
क्या होता है इस दौरान?
Chemical shampoos scalp को artificially dry रखते थे। Body इसके response में ज़्यादा sebum produce करती थी। जब chemical shampoo बंद होता है, तो scalp को realise होने में 2-4 हफ्ते लगते हैं कि “अब ज़्यादा oil बनाने की ज़रूरत नहीं।”इस दौरान बाल:
• Greasier feel हो सकते हैं• Slightly limp लग सकते हैं
• Texture अजीब feel हो सकता है
यह failure नहीं है। यह detox है।
3-4 हफ्ते consistent रहो। Scalp खुद को rebalance करती है। उसके बाद results दिखने शुरू होते हैं।
Shampoo से ज़्यादा ज़रूरी है Diet और Sleep ।
Hair basically protein (keratin) है।अगर body को enough protein, vitamins और minerals नहीं मिल रहे, तो कोई भी shampoo Ayurvedic हो या ₹3000 का imported full results नहीं दे सकता।
Sleep का role:
Growth hormone रात को सोते समय release होता है। यही hormone hair follicle repair और growth में directly involved है 6 घंटे से कम sleep जो करता है compromised hair growth।Stress का role:
Cortisol (stress hormone) hair follicles को telogen phase (resting/shedding phase) में push कर सकता है। इसे Telogen Effluvium कहते हैं यह stress-related hair fall का scientific name है।Savage truth:
लोग ₹2500 का imported shampoo खरीद लेंगे
लेकिन पानी पीना, 7 घंटे सोना और stress कम करना भूल जाएंगे।
Healthy hair expensive packaging से नहीं smart habits से आते हैं।
सबसे बड़ी Mistakes जो लोग हमेशा करते हैं
❌ Mistake— 1 , 2 बार Use करके Result Expect करना
Monday को shampoo लगाया Wednesday को mirror देखकर बोले “अभी तक Ranveer Singh जैसे बाल नहीं आए।”
भाई। Scalp कोई instant noodles नहीं है जो २ मिनिट मेनेचरल रेडी हो जाये products को minimum 6-8 weeks दो। तब judge करना।
❌ Mistake 2 — Foam कम देखकर Panic करना
यह सबसे common misunderstanding है।Foam cleaning का indicator नहीं है। यह marketing का tool है। SLS इसीलिए add किया जाता है ताकि तुम्हें “clean feel” आए।
Modern brain को foam addiction हो चुकी है Scalp meanwhile quietly suffer कर रही होती है।
❌ Mistake 3 — Rinse ठीक से न करना
Ayurvedic shampoo residue छोड़ सकता है। अगर ठीक से rinse नहीं किया तो buildup feel होगा और बाल heavy लगेंगे।ठंडे या lukewarm पानी से thoroughly rinse करो। Time लो।
❌ Mistake 4 — हर हफ्ते नया Recipe Experiment
Scalp को stabilise होने में time लगता है एक recipe 6-8 weeks consistently use करो। हर हफ्ते नया experiment और results कभी पता नहीं चलेंगे।❌ Mistake 5 — Diet और Sleep को Ignore करना
ऊपर वाला पूरा section फिर से पढ़ो।Ayurvedic shampoo और junk food diet , 4 घंटे sleep होगी तो रिजल्ट्स zero।
यह equation simple है।
Real Story
Onion shampoo, keratin repair, rice water shampoo, biotin boost, volcanic ash detox, अब आया charcoal infused। Bathroom shelf देखकर लगता था Nykaa की mini franchise खुलने वाली है।Result?
Hair fall वही Scalp irritation वही Wallet lighter फिर उसने decide किया एक simple अरीठा-शिकाकाई-आंवला routine 2 महीने consistently करूंगी कोई नया experiment नहीं।
Week 1-2: Transition period। बाल थोड़े weird feel हुए।
Week 3-4: Scalp irritation कम होने लगी।
Week 6-8: Hair texture better। उतना hair fall नहीं।
सबसे बड़ा change क्या आया?
उसने हर viral product के पीछे भागना बंद किया।
Moral: Scalp को 15 products नहीं चाहिए। उसे consistency और थोड़ा peace चाहिए।
होममेड vs Market Shampoo
Bottom line:
Homemade Ayurvedic shampoo हर किसी के लिए magical solution नहीं है। कुछ लोगों को market shampoo ज़्यादा suit करता है especially अगर specific medical condition है।लेकिन जिनकी scalp sensitive है, chemicals से irritation होती है, या जो exactly जानना चाहते हैं कि product में क्या है — उनके लिए Ayurvedic option genuinely worth trying है।
स्टोरेज Guide कितने दिन, कैसे रखें?
|Recipe Version |Shelf Life|Storage ||Classic (अरीठा+शिकाकाई+आंवला) |5-7 दिन |Fridge में ज़रूर रखो
|+ Methi/Bhringraj added|5-6 दिन |Fridge |
|+ Aloe Vera added |3-4 दिन |Fridge |
|+ Coconut milk added |2-3 दिन |Fridge must|
|+ Honey added |3 दिन |Fridge |
Tips:
• Glass jar में store करो, plastic में नहीं
• छोटे batches बनाओ (3-4 washes के लिए)
• अगर smell change हो जाए या texture अजीब लगे — discard करो
FAQ Section
Q: क्या Ayurvedic shampoo रोज़ use कर सकते हैं?नहीं। Week में 2-3 बार काफी है। Daily washing — चाहे natural हो — scalp की natural oils disturb करती है।
Q: Foam कम क्यों आता है?
क्योंकि SLS नहीं है। रीठे की saponins gentle cleansing करती हैं। Foam = cleaning नहीं होती।
Q: क्या पहले 2 हफ्ते बाल greasy feel होंगे?
Transition period में हो सकता है। Scalp rebalancing कर रही होती है। 3-4 weeks में normalize होता है।
Q: Colored hair पर use कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन आंवला और रीठा slightly acidic होते हैं — color थोड़ा जल्दी fade हो सकता है।
Q: क्या hair fall तुरंत बंद होगा?
नहीं। Hair fall multiple reasons से होता है। Shampoo scalp health support करता है, सभी problems solve नहीं करता।
Q: Oily scalp वाले use कर सकते हैं?
बिल्कुल नीम अरीठा oily scalp के लिए ideal combination है।
Q: Pregnancy में use कर सकते हैं?
Generally safe माना जाता है लेकिन doctor से confirm कर लो। कुछ herbs जैसे मेथी high quantities में avoid की जाती हैं।
Q: क्या बच्चों पर use कर सकते हैं?
हाँ, mild version (अरीठा शिकाकाई, बिना नीम के) बच्चों के लिए gentle होता है।
कंक्लूज़न
आज hair care industry ने लोगों को इतना confuse कर दिया है कि scalp से ज़्यादा stress wallet को होने लगता है।हर दूसरी bottle एक miracle बेच रही है। हर ad में perfect hair है। हर influencer किसी न किसी product को “life-changing” बोल रहा है।
लेकिन सच यह है Healthy hair कोई overnight magic नहीं है।
Ayurvedic shampoo की सबसे बड़ी strength simplicity है। इसमें unnecessary drama कम है, natural care ज़्यादा है। Scalp को भी कभी-कभी chemicals से break चाहिए होती है।
लेकिन याद रखो सिर्फ shampoo बदलने से बाल नहीं बदलते।
नींद, diet, hydration, stress management यह सब equally matter करते हैं।
और सबसे savage truth?
लोग ₹2500 का imported shampoo खरीद लेंगे
7 घंटे की नींद लेने में आलस करेंगे।
पानी 2 लीटर पीने की जगह 3 cold drinks पीएंगे।
फिर बोलेंगे “Ayurvedic चीजें काम नहीं करतीं।”
Healthy hair expensive packaging से नहीं smart habits से आते हैं।
तो अगली बार shampoo खरीदने से पहले एक second रुको और सोचो
Scalp को genuinely care चाहिए यासिर्फ अच्छी marketing?
Disclaimer:
यह article सामान्य जानकारी के लिए है Severe hair fall, scalp infection, allergic reaction या कोई medical condition होने पर dermatologist या qualified Ayurvedic expert से consult ज़रूर करें। नया ingredient use करने से पहले patch test करें। हर व्यक्ति की scalp अलग होती है results vary कर सकते हैं।

0 Comments