तुमने कितने shampoo बदले? कितने hair oils try किए? Onion juice लगाया, castor oil लगाया, expensive serum खरीदा, Biotin capsules लीं, YouTube के हर “100% guaranteed hair growth” वाले वीडियो देखे और फिर भी बाल झड़ते है ना राइट ?
Iron Deficiency Aur Hair Loss | बाल झड़ने की असली वजह? |
यही वो point है जहाँ ज्यादातर लोग confuse हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि hair fall मतलब scalp की problem है कोई shampoo गलत होगा। पानी खराब होगा Oil suit नहीं कर रहा होगा। या शायद stress होगा लेकिन सच्चाई कई बार इससे कहीं ज्यादा अंदर छिपी होती है और उस hidden reason का नाम है Iron Deficiency।
Dermatology और Iron Deficiency के बीच यह connection इतना strong है कि जब कोई patient लगातार hair fall की complaint लेकर doctor के पास जाता है, तो सबसे पहले जिन चीजों की जांच होती है उनमें iron और ferritin शामिल होते हैं लेकिन आम इंसान को इसकी जानकारी ही नहीं होती वो बाहर से solution ढूँढता रहता है जबकि problem अंदर खून में चल रही होती है।
आज इस article में हम बिल्कुल clearly समझेंगे:
- Iron deficiency से बाल क्यों झड़ते हैं
- Ferritin क्या होता है
- बहुत ज्यादा बाल गिरने का असली मतलब क्या है
- कौन-कौन लोग सबसे ज्यादा risk में हैं
- कौन से blood tests जरूरी हैं
पहले ये समझो Iron Deficiency Aur Hair Loss का Connection क्या है
आयरन body में करता क्या है?
Iron एक mineral है जो body में hemoglobin बनाने के लिए जरूरी होता है। Hemoglobin वही protein है जो red blood cells में मौजूद होता है और पूरे शरीर में oxygen पहुंचाने का काम करता है।मतलब simple language में समझो:
Iron नहीं → Hemoglobin कमHemoglobin कम → Oxygen supply कम
Oxygen कम → Cells weak
Cells weak → Hair follicles damage
Hair follicle scalp के अंदर बैठा एक living structure होता है। उसे लगातार oxygen, nutrients और blood supply चाहिए होती है। लेकिन जब body में iron कम होने लगता है, तो body survival mode में चली जाती है।
Body सबसे पहले oxygen vital organs को देती है:
- Heart
- Brain
- Lungs
- Liver
यहीं से शुरू होता है hair thinning, hair weakening और फिर excessive hair fall।
Ferritin क्या होता है और बालों से इसका क्या connection है?
अब यहाँ आता है सबसे important word Ferritin।फ़ेरीतीं को simple भाषा में समझो
Ferritin body का iron storage tank है।मतलब body ने future use के लिए जो iron जमा करके रखा है वो ferritin में stored रहता है।
कई बार ऐसा होता है कि:
Hemoglobin normal आता है CBC normal आता है
लेकिन Ferritin dangerously low होता है और फिर भी hair fall लगातार होता रहता है यही reason है कि बहुत लोग कहते हैं: “Reports normal आई थीं, फिर भी बाल झड़ रहे हैं।”
क्योंकि ferritin check ही नहीं हुआ था।
Studies में repeatedly देखा गया है कि low ferritin level hair fall से strongly linked है। खासकर Telogen Effluvium में।
Hair growth के लिए ferritin ideally 70 ng/ml से ऊपर होना अच्छा माना जाता है। सिर्फ “normal range” में होना काफी नहीं होता।
👉 🔗 “Hair Fall के लिए कौन-कौन से Blood Tests जरूरी हैं?”
क्या सच में आयरन की कमी से बाल झड़ते हैं? Science क्या कहती है
हाँ। बिल्कुल हाँ यह कोई social media myth नहीं है यह medically proven fact है।Telogen Effluvium क्या होता है?
Normally बाल growth cycle में रहते हैं:- Growth Phase
- Resting Phase
- Shedding Phase
लेकिन जब body stress में जाती है जैसे:
- Iron deficiency
- Severe illness
- Crash dieting
- Sudden weight loss
- High fever
- Hormonal imbalance
तो बहुत सारे hair follicles एक साथ resting phase में चले जाते हैं इसे कहते हैं:
Telogen Effluvium
इस condition में बाल अचानक ज्यादा मात्रा में झड़ने लगते हैं।
कौन लोग Iron Deficiency Hair Loss के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं
हैवी periods वाली महिलाएँ
हर महीने periods के दौरान blood के साथ iron भी body से निकलता है। अगर diet से उसकी भरपाई नहीं हो रही, तो deficiency धीरे-धीरे बढ़ती जाती है।वेजिटेरियन्स और Vegans
Plant-based iron यानी Non-Heme Iron body में कम absorb होता है। इसलिए vegetarian लोगों में deficiency ज्यादा common होती है।Crash Diet करने वाले लोग
Weight loss के चक्कर में लोग calories बहुत कम कर देते हैं। Result?
Protein कम
Iron कम
Nutrients कम
Hair fall ज्यादा
👉 🔗“ बाल झड़ना बंद क्यों नहीं होता? असली वजह, कमी और सच्चा इलाज”
गट Problems वाले लोग
जैसे:IBS
Crohn’s Disease
Ulcerative Colitis
इन conditions में iron absorb ही ठीक से नहीं होता।
प्रेग्नेंट Women
Pregnancy में body को extra blood और extra iron चाहिए होता है। इसलिए deficiency common हो जाती है।Real-Life Story — Simran की कहानी
Simran, 27 साल, Delhi में marketing job करती थी। पिछले 2 साल से उसके बाल लगातार झड़ रहे थे।उसने क्या-क्या नहीं try किया:
- Coconut oil
- Onion juice
- Hair spa
- Expensive shampoo
- Biotin gummies
- DIY masks
Ferritin: 6
Hemoglobin: Low
Body literally iron starved थी Doctor ने:
Iron supplements
Vitamin C
Diet changes suggest किए।
5 महीने बाद hair fall dramatically कम हो गया 8 महीने बाद नए baby hairs आने लगे Simran का issue hair नहीं था Issue iron deficiency थी।
बहुत ज्यादा बाल गिरने का मतलब क्या होता है?
Normal Hair Fall कितना होता है?
रोज 50–100 बाल गिरना normal है।लेकिन अगर:
Shower में clumps आएं
Pillow पर बहुत बाल हों
Ponytail पतली हो जाए
Scalp दिखने लगे
Hairline पीछे जाए तो यह abnormal है।
कौन से signs dangerous हैं?
अगर:Bald patches बन रहे हों
Sudden extreme hair fall हो
Weakness और dizziness भी हो
Nails brittle हों
Pale skin हो
तो blood test करवाना जरूरी है।
👉 🔗 “बाल झड़ना बंद नहीं हो रहा? पहले ये 5 tests करवाओ”
Iron Deficiency के दूसरे Symptoms जिन्हें लोग ignore करते हैं
हमेशा थकान रहना
सुबह उठते ही tired feel होना iron deficiency का सबसे common symptom है।Pale Skin और Pale Eye
Lower eyelid नीचे खींचकर देखो अगर bright pink की जगह pale दिखाई दे तो warning sign हो सकता है।नेल्स कमजोर होना
Nails टूटनाRidges आना
Spoon-shaped nails
ये severe deficiency के signs हो सकते हैं।
ब्रेथलेसनेस
सीढ़ियाँ चढ़ने पर सांस फूलना oxygen deficiency का signal हो सकता है।हेडेक और चक्कर
Brain तक oxygen कम पहुंचने पर यह common symptom बन जाता है।Ice, मिट्टी या chalk खाने की craving
इसे कहते हैं:Pica
और यह अक्सर severe iron deficiency से जुड़ा होता है।
Iron ko Kaise Badhaye — सबसे Practical Guide
Iron दो types का होता है
Heme Iron
Animal foods से मिलता है:Liver
Red meat
Chicken
Fish
Eggs
यह सबसे अच्छी तरह absorb होता है।
Non-Heme Iron
Plant foods से मिलता है:Spinach
Methi
Rajma
Chana
Dal
Pumpkin seeds
Sesame seeds
Tofu
लेकिन इसका absorption कम होता है।
Iron Absorption कैसे बढ़ाएं
Vitamin C हमेशा साथ लो
यह सबसे powerful trick है।Examples:
Dal + Lemon
Palak + Tomato
Iron tablet + Orange juice
Amla juice
Vitamin C iron absorption कई गुना बढ़ा देता है।
टी और Coffee सबसे बड़ी गलती हैं
Tea और coffee में tannins होते हैं जो iron absorption block कर देते हैं।मतलब:
Dal खाई + साथ में chai पी = iron waste
कम से कम 1–2 घंटे का gap रखो।
कैल्शियम और Iron साथ मत लो
Milk, calcium supplements और iron एक साथ लेने पर दोनों का absorption कम हो जाता है।कास्ट Iron cookware इस्तेमाल करो
पुराने जमाने वाली iron kadhai genuinely helpful होती है।खासकर acidic foods में iron content बढ़ जाता है।
👉 🔗 “hair growth के लिए बेस्ट फ़ूड”
Iron Supplements लेते समय कौन सी बातें जरूरी हैं
सेल्फ -medication मत करो
Excess iron dangerous हो सकता है। इसलिए पहले test करवाओ।एम्प्टी stomach absorption better होता है
लेकिन nausea हो तो खाने के बाद भी ले सकते हो।Vitamin C साथ जरूरी है
यह absorption significantly improve करता है।Constipation common side effect है
इसके लिए:ज्यादा पानी पियो
Fiber बढ़ाओ
Fruits खाओ
Results आने में समय लगता है
Hair growth overnight नहीं होती।Generally:
2–3 महीने → energy improve
4–6 महीने → hair fall कम
6–9 महीने → regrowth signs
लोग सबसे बड़ी कौन सी गलतियाँ करते हैं
सिर्फ shampoos बदलते रहना
Hair fall internal issue भी हो सकता हैBlood tests ना करवाना
लोग oils पर हजारों खर्च कर देते हैं लेकिन 700 रुपये का ferritin test नहीं करवाते।Influencer advice blindly follow करना
हर hair fall का कारण same नहीं होता।Multivitamin को solution मान लेना
Real deficiency में targeted treatment चाहिए होता है।Real-Life Example
Arjun gym जाता था Diet भी अच्छी फिर भी hair fall हो रहा Tests करवाया iron low निकला।Reason?
Excess chai
Coffee after meals
Calcium supplements
Iron body में जा ही नहीं रहा था।
मतलब problem food की नहीं, absorption की थी।
कंक्लूज़न
हम shortcut वाली generation बन चुके हैं।Hair fall → नया shampoo
Thakan → Coffee
Weakness → Energy drink
Balding → Instagram remedy
लेकिन body shortcut नहीं समझती।
अगर body में iron नहीं है, ferritin empty है, oxygen supply कमजोर है तो कोई shampoo तुम्हारे hair follicles को नहीं बचा सकता।
एक simple test:
CBC
Serum Iron
Serum Ferritin
तुम्हारी पूरी situation clear कर सकता है।
और याद रखो:
Hair follicle अगर लंबे समय तक inactive रहे और permanently damage हो जाए तो उसे वापस लाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
इसलिए:
Symptoms ignore मत करो
Random remedies पर मत भागो
Blood tests करवाओ
Body की बात सुनो
क्योंकि body हमेशा signals देती है।
बस हम सुनना देर से शुरू करते हैं।
0 Comments